Ghansyam Sharma / Tue, Apr 11, 2023 / Post views : 157
बकावंड । पत्रिका लुक (पी एस बघेल)
ठेकेदार की मनमानी के चलते गुणवत्ताहीन निर्माण का किया निर्माण। विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौन । जनपद पंचायत ब्लॉक मुख्यालय में खनिज व्यास निधि डीएमएफटी के द्वारा 18 . 50, 18 .50 दो भाग में बन रहे बजार शेड में निर्माण गुणवत्ता विहिन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जो चंद दिनों में क्षतिग्रस्त होने की संभावना है ,सरपंच सचिव के द्वारा स्थानीय बेरोजगार को काम देने के बजाय ठेकेदार के द्वारा कराई जा रही है इन लोगों के लापरवाही से बेरोजगार मजदूरों को अपने रोजी-रोटी के लिए पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं बाजार शेड मे घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर 3700000 रूपये राशि का फलिता लगाने का काम किया जा रहा हैं इसमें सरपंच सचिव और ठेकेदार संलिप्त होंने का आभास हो रहा हैं।
विभागीय अधिकारी अपने में मस्त हैं
ग्रामीणों ने कहा कि अगर ऐसे घटिया सामग्री का उपयोग बाजार शेड में किया जा रहा है तो निश्चित ही दुर्घटना को न्योता देने के बराबर हो काम हो रहा है इसे विभागीय अधिकारी तत्काल में जांच करें और जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं ठेकेदार के ऊपर कड़ी कार्रवाई करे। इस विषय पर जनपद सीईओ एस एस मंडावी ने कहा कि जब तक मैं जाकर देखूंगा नहीं तब तक आपको खनिज व्यास निधि के विषय में कुछ नहीं बता पाऊंगा अगर घटिया सामग्री इस्तेमाल कर बनाया गया है तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई करने के लिए तत्पर रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन