Ghansyam Sharma / Sat, Oct 1, 2022 / Post views : 156
कोंडागांव। पत्रिका लुक
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कोण्डागांव नगर के वृद्धाश्रम में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम एवं नगर के बुजुर्गों तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में वृद्धजनों तथा वरिष्ठ नागरिकों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बुजुर्गों ने अपने दीर्घानुभव साझा किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित उपसंचालक समाज कल्याण ललिता लकड़ा, वृद्धाश्रम की अधीक्षिका रेणुका नागवंशी तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
सूत्र--pro कोंडागांव ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन