Ghansyam Sharma / Tue, Jul 8, 2025 / Post views : 188
प्रदेश स्तर पर मिली जिम्मेदारी, सात जिलों में होगा कार्य विस्तार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव करते हुए इंजीनियर सरजू प्रसाद विश्वकर्मा को बस्तर संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय अकलतरा में आयोजित 30 जून 2025 की प्रांतीय बैठक में लिया गया।
प्रांताध्यक्ष डॉ. डी. पी. मनहर, संरक्षक मंडल व महासचिव रतनलाल केवर्त्य की उपस्थिति में प्रदेशभर में संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बस्तर संभाग से कुल 17 पदाधिकारियों को प्रतिनिधित्व मिला है।
कोंडागांव निवासी इंजीनियर एस. पी. विश्वकर्मा की सक्रियता व संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे शीघ्र ही बस्तर के सातों जिलों में संपर्क व बैठकों के माध्यम से संभागीय कार्यसमिति का गठन करेंगे।
बस्तर संभाग में नियुक्ति से क्षेत्र के पेंशनरों में उत्साह है। सभी ने प्रांतीय समिति के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।
सोत्र--प्रेस को यह जानकारी श्री विश्वकर्मा द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन