Ghansyam Sharma / Wed, Sep 17, 2025 / Post views : 166
पदोन्नति कोटे में कटौती का लगातार हो रहा विरोध
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 16 सितम्बर, मंगलवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) के पदोन्नति कोटे में कटौती का विरोध दर्ज कराया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने जेई से एई पद पर पदोन्नति का कोटा 70 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया है और सहायक अभियंता (एई) के पदों पर सीधी भर्ती का प्रतिशत बढ़ाकर रिक्तियां ऑल इंडिया लेवल पर खोल दी हैं।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बी.बी. जायसवाल ने इस निर्णय को प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि लंबे समय से कार्यरत डिप्लोमा होल्डर्स और स्थानीय इंजीनियर पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बाहर से सीधी भर्ती के दरवाज़े खोलना बेरोजगार युवाओं के अवसर छीनना है।
संघ ने मांग की है कि पदोन्नति का कोटा पूर्ववत 70 प्रतिशत किया जाए और भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ निवासी युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन