Ghansyam Sharma / Sat, Jul 1, 2023 / Post views : 167
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ट्रेक्टर पलटने से किसान चालक की मौत। मक्का की फसल बोआई में सयंम के ट्रेक्टर से खेत काम कर रहा था, रिवाज के दौरान ब्रेक नहीं लगने से गड्ढे में ट्रेक्टर गिरने से किसान चालक की दबकर हुई मौत। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को निकाल पोस्मार्टम के लिए भेजा कोण्डागांव। घटना कोण्डागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खचगांव का आश्रित ग्रा बालासार का। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खचगांव के आश्रित ग्राम बालासार में किसान दयमन कश्यप पिता बोधराम उर्म 55 वर्ष अपने ट्रेक्टर से खेत जोताई के लिए गया हुआ था । सुबह 11 बजे लगभग खेत मे कार्य करते हुए ट्रेक्टर को रिवाज करने के दौरान ब्रेक नही लगने से बड़े गढ्ढे में ट्रैक्टर पलट गया , ट्रेक्टर के नीचे दबकर चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को निकालकर पोस्मार्टम के लिए कोण्डागांव मरच्यूरी में भेज गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन