Ghansyam Sharma / Mon, Aug 9, 2021 / Post views : 148
दुर्ग। भिलाई के मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई है. आग लगने के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. घटना दोपहर सवा एक बजे के आसपास की है. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. इस आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है
दुर्ग ग्निशमन सेवा आपातकालीन सेवा से मिली जानकारी के मुताबिक थाना छावनी कैंप 1 सुभाष नगर ATC टेलीकॉम टाॅवर में आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात अग्निशमन दल का रवाना किया गया. वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने टावर, टावर के नीचे रखे जनरेटर और बैटरी में लगी आग को सावधानी बरतते बुझा लिया गया है.
फायर ब्रिगेड की टीम ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है. आग को आगे बढ़ने से बचा लिया गया. आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है. टावर में करीब 30 लाख नुकसान माना जा रहा है.

बता दें कि अग्निशमन कर्मी महेंद्र कुमार चंदेल ,मुख्तार अली, अवतार सिंह, नगर सैनिक राजू लाल की टीम ने आग को बुझाई.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन