Ghansyam Sharma / Sun, Jan 4, 2026 / Post views : 241
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
वर्षों बाद कोण्डागांव नगर क्षेत्र के समीप एक युवा चीतल नजर आने से वन्यजीव गतिविधियों को लेकर चर्चा का माहौल बन गया है। चीतल को चिखलपुटी नया बस स्टैंड के पीछे डामर प्लांट मार्ग पर देखा गया, जहां उसकी मौजूदगी से स्थानीय लोग आश्चर्यचकित रह गए। बताया जा रहा है कि एक स्थानीय ऑटो एवं हाइवा चालक ने चीतल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह मामला सामने आया।
सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट हो गया। चीतल की सुरक्षा और निगरानी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया है। वन अमला क्षेत्र में निगरानी कर रहा है, ताकि चीतल को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे और उसे सुरक्षित रूप से नजदीकी वन क्षेत्र की ओर भेजा जा सके।
वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे चीतल के पास न जाएं, उसे डराने या पकड़ने का प्रयास न करें और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन