Ghansyam Sharma / Sun, Apr 23, 2023 / Post views : 153
बस्तर। पत्रिका लुक ( जितेंद्र कुमार तिवारी)
रविवार सुबह जब नगर पंचायत बस्तर में निवासरत अधिकारी-कर्मचारी अपने हाथों में तगाड़ी, फावड़ा, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे और स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया तो रहवासियों ने इस काम की न केवल तारीफ की बल्कि इस अभियान में सहभागी बन दो घण्टे तक जमकर पसीना भी बहाया। बस्तर के एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा की पहल पर अनुभाग मुख्यालय बस्तर में निवासरत अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर बस्तर क्लब गठन गया है। इस क्लब का उद्देश्य यह है कि प्रत्येक रविवार को नगर पंचायत बस्तर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इसमें यहां के रहवासियों का भी सहयोग लिया जाएगा, साथ ही लोगों को स्वच्छता से रहने के प्रति जागरूकता अभियान भी संचालित किया जाएगा। इसी कड़ी में आज रविवार को बस्तर एसडीएम ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी कर्मचारी बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के समीप तथा नाली की साफ सफाई की गई। बस्तर एसडीएम श्री वर्मा ने बताया कि हम सब की मंशा यह है कि हम जहां रहते हैं वहां पर साफ सफाई रहे और बीमारियों के वाहक मच्छर-मक्खियां न पनपे इसके लिए हम सभी अधिकारी कर्मचारी को मिलकर लोगों को प्रेरित करना होगा कि नाली घर के समीप स्वच्छता रखें। इस दौरान एसडीओपी घनश्याम कामडे एवं काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन