Ghansyam Sharma / Sun, Feb 20, 2022 / Post views : 150
कोंडागांव पत्रिका लुक।
पुष्पाल सीआरपीएफ कैंप से लगभग 500 मीटर की दूरी पर 20 फरवरी शाम लगभग 4 बजे घाट में मैक्स पिकअप वाहन के चालक द्वारा नियंत्रण खोने से वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी0356 अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एफ 188 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कंपनी कमांडर बन्नाराम , अन्य जवानों के साथ घटनास्थल में पहुंच वाहन चालक देवेंद्र नसीम, शुक्लादी तातिराम ,जीवन राम सभी घायलों को बाहर निकाल प्राथमिक उपचार के बाद लोहंडीगुड़ा अस्पताल से एंबुलेंस मंगाकर बेहतर उपचार के लिए घायलो को अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के मुताबिक सभी ग्रामीण मारीपारा जिला कोंडागांव के रहने वाले थे।जो ग्राम पुसपाल मेले में दुकान लगाने जा रहे थे।सीआरपीएफ कैंप कमांडेंट के मुताबिक पुष्पाल घाट में खतरनाक मोड़ होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। साइन बोर्ड व सुरक्षा वाल की अनिवार्य आवश्यकता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन