Ghansyam Sharma / Sat, Oct 16, 2021 / Post views : 163
कोंडागांव। शाकम्भरी बोर्ड छ.ग. शासन सदस्य अनुराग पटेल ने बताया कि वर्तमान में भाजपा द्वारा लगातार झूठ का सहारा लेकर देश को खतरे में डालने का काम किया जा रहा है। राशन दुकानों के सामने धरने को लेकर अनुराग ने भाजपा जनों से कहा आरोप लगाने के बजाय कोई तथ्य है तो रखें ।आधार कार्ड से राशनकार्ड लिंक है, इसलिए गड़बड़ी की संभावना नहीं है। 
केंद्र सरकार 5 किलो दे रही है, हम प्रति व्यक्ति 35 किलो चावल प्रति परिवार दे रहे हैं।छत्तीसगढ़ में आबंटन से अधिक चावल का वितरण हो रहा है, जो नवम्बर 2021 तक जारी रहेगा।जबकि भारत सरकार ने राज्य को केवल 51.20 लाख अन्त्योदय और प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निः शुल्क चावल का आबंटन दिया है। भूपेश बघेल के नेतृत्व की राज्य सरकार औऱ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का खाद्य विभाग बहुत ही शानदार काम कर रहा है और कॉंग्रेस सरकार किसान, गरीब ,मजदूरों की सरकार है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन