Ghansyam Sharma / Fri, Aug 18, 2023 / Post views : 178
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
गुंडाधुर महाविद्यालय में पदस्थ प्राचार्य नासीर अहमद का नवीन कॉलेज मर्दापाल में कार्य सहयोग के लिए भेजने की बात सामने आने के बाद महाविद्यालय में अध्ययनरत एमएससी के छात्र छात्राएं एकजुट होकर शुक्रवार को महाविद्यालय के सामने विरोध जताकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, बताया जा रहा महाविद्यालय में पदस्थ केमिस्ट्री के प्रोफेसर नासिर अहमद का हाल में नवीन कॉलेज मर्दापाल में कार्य सहयोग के लिए भेजने का आदेश जारी हुआ है, जिसके बाद विद्यालय में अध्यनरत एमएससी के छात्र-छात्राएं प्रोफ़ेसर के तबादले का विरोध जाता रहे, उनका कहना है प्रोफेसर अन्यत्र चले जाने से 3 से 4 सौ छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होगी।
एमएससी थर्ड सेमेस्टर की छात्रा पूजा कश्यप का कहना है सहायक प्राध्यापक नसीर अहमद को कार्य सहयोग के लिए मर्दापाल कॉलेज में भेजा जा रहा , जिसका हम आज विरोध कर रहे , केमिस्ट्री का पूरा कार्य वही संभालते हैं, प्रैक्टिकल से लेकर सभी कार्य सर ही देखते हैं सर चले जाने से हमारी पढ़ाई प्रभावित होगी
एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र आशुतोष का कहना है सर का तबादला रुकवाने आज एकत्रित हुए हैं तबादला होने से साइंस के विद्यार्थी प्रभावित होंगे, हमारे संकाय में दो टीचर है पर नासिर सर के भरोसे हमने विद्यालय में एडमिशन लिया हैं , अधिकारी हमारी बात सुने और सर का ट्रांसफर रुक जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन