Ghansyam Sharma / Fri, Apr 7, 2023 / Post views : 160
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगर को लोग हुए सम्मलित
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव में श्रद्धापुर्वक हर्शोल्लास से हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। ज्ञात हो कि रामराज समिति द्वारा हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाला गया, जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने अगुवाई किया। राम, सीता, लक्ष्मण की झांकी निकाली गई और फूल, गुलाल, भस्म वर्षा से पुरा
कोण्डागांव नगर भक्तिमय नजर आया। सभी धर्मों के लोगों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, साथ ही भक्तों द्वारा जलपान की व्यवस्था भी रखी गई। यात्रा में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, युवा सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा संध्या के समय जगदलपुर नाका के हनुमान मंदिर से प्रारंभ की गई, कुछ देर बारिश ने जरूर बाधित किया। युवावर्ग शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने होने के साथ ही बस्तर की पारंपरिक लोक नृत्य,
मांदरी बाजा हनुमान जी के भक्ति गानों में युवा नाचते गाते दिखे। पुलिस व यातायात पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था के साथ शोभायात्रा रात्रि के समय बस स्टैंड में पहुंची, जहां व्यापारी संघ द्वारा रैली का स्वागत किया गया और बनारस से पधारे बाबाओं द्वारा शिव विवाह, शिव तांडव का मंचन किया गया, जिसका लोगों ने काफी आनंद लिया। इसके बाद आरती पूजा पाठ करके षोभा यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन