Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: छत्तीसगढ़ से दसवीं के बाद एक साल में कर लेते थे 12वीं पास

Ghansyam Sharma / Sun, Mar 28, 2021 / Post views : 159

Share:

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ से दसवीं के बाद एक ही साल में बारहवीं कक्षा पास करवाने के गड़बड़झाले की जांच अब हरियाणा स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इस बाबत शीघ्र अतिशीघ्र जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच के इस आदेश के साथ स्टेट फार्मेसी काउंसिल द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्र भी संलग्न किए गए हैं, जिनमें इस पूरे गड़बड़झाले का विवरण है।
विज्ञान संकाय में बिना 11वीं कक्षा पास कराए बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की तरफ से 12वीं पास के सर्टिफिकेट दिए हुए हैं। इसमें हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लोगों का गिरोह शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा सचिव ने अपनी जांच में माना है कि जिस बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से 12वीं पास की मार्कशी जारी की गई हैं, असल में यह एक शिक्षा बोर्ड न होकर ट्रस्ट है।
इसे छत्तीसगढ़ सरकार या छत्तीसगढ़ की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कोई मान्यता नहीं है। असल में यह गड़बड़झाला तब सामने आया जब पिछले एक साल में पंजाब से फार्मेसी में डिप्लोमा करने वाले 300 छात्र हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण के लिए पहुंचे। इन छात्रों से पंजीरकण के लिए जब 11वीं और 12वीं कक्षा के उत्तीर्ण प्रमाण पत्र मांगे तो इन्होंने दसवीं कक्षा के बाद सीधे 12वीं पास के ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए।
ये प्रमाण पत्र बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के थे। काउंसिल ने जब इस बोर्ड की मान्यता के बारे में पता लगाया तो मामला कुछ और ही निकला। इसके आधार पर काउंसिल ने इन छात्रों का पंजीकरण नहीं किया। इससे इनमें से कुछ छात्रों ने उच्च न्यायालय की शरण ले ली। इसमें कोर्ट ने हरियाण सरकार के स्वास्थ्य विभाग को भी नोटिस किया हुआ है।
इसके बाद हरियाणा सरकार ने सारे तथ्यों की जांच कराई। जांच में पाया कि इस बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन बिलासपुर (छत्तीसगढ़) का पंजीकरण एक न्यास (ट्रस्ट) के रूप में 11 अक्टूबर 2012 को हुआ था। ट्रस्ट में शामिल लोग हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के हैं।
सबसे अहम तो यह है कि इस ट्रस्ट के पंजीकरण के महज 70 दिन बाद ही एक छात्र को 12वीं पास की मार्कशीट मिली हुई है। यह छात्र भी पंजाब से फार्मेसी करने के बाद हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण के लिए पहुंचा था।
'यह एक बड़ा गड़बड़झाला है। कुछ लोगों का एक गिरोह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में इस बोर्ड के माध्यम से छात्रों को 12वीं की मार्कशीट उपलब्ध कराता है। अपने पंजीकरण के नौ साल बाद पहली बार यह बोर्ड एक्सपोज हो रहा है। अब स्टेट क्राइम ब्रांच की जांच में सभी तथ्य सामने आएंगे, क्योंकि अभी तक हरियाणा के ही 300 छात्रों के साथ धोखाधड़ी सामने आई है। इस तरह के कृत्य इस गिरोह ने अन्य राज्यों में किया हुआ हो सकता है।'

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement