Ghansyam Sharma / Mon, Jul 7, 2025 / Post views : 182
‘
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
निःशक्तजनों के लिए एक नई आशा बनकर उभरी है राज्य सरकार की 'सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना', जिसे ‘क्षितिज-अपार संभावनाएं’ कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य निःशक्तजनों को सिविल सेवा जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करना है।
समाज कल्याण विभाग, जिला कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह योजना 'निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण एवं पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995' के तहत शुरू की गई है। योजना के तहत वे सभी दिव्यांगजन पात्र होंगे, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है तथा वे छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हैं।
कैसे मिलेगा प्रोत्साहन
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर – ₹20,000 एकमुश्त
मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर – ₹30,000 एकमुश्त
अंतिम चयन (UPSC/CGPSC) होने पर – ₹50,000 एकमुश्त
यह प्रोत्साहन राशि संघ लोक सेवा आयोग या छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद दी जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को https://sw.cg.gov.in/ पोर्टल में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि किसी कारणवश ऑनलाइन आवेदन संभव नहीं हो, तो अभ्यर्थी अपना ऑफलाइन आवेदन जिला समाज कल्याण कार्यालय, कोण्डागांव में प्रस्तुत कर सकते हैं।
सोत्रprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन