Ghansyam Sharma / Mon, Dec 15, 2025 / Post views : 255
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
नेशनल हाइवे–30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नारंगी पुल के पास बोलेरो और बाइक की आमने–सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन कोण्डागांव से रायपुर की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार युवक कोण्डागांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नारंगी पुल के पास दोनों वाहनों के बीच तेज टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतकों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है, उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर चालक से पूछताछ केर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन