Ghansyam Sharma / Fri, Feb 9, 2024 / Post views : 163
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( सुरेंद्र कोर्राम की रिपोर्ट )
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोरगांव/ चिचाडी के अनुसूचित जनजाति छात्रवास में छात्रवास दिवस (हॉस्टल डे) मनाया गया। छात्रवास दिवास के अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा मुख्यद्वार पर सुंदर रंगोली बनाई गई साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन के साथ ही खेल का आयोजन भी
किया गया। जिसमें छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। छात्रवास प्रभारी अधीक्षका श्रीमती पुष्पा मरकाम ने बताया कि यह साल में एक बार छात्रावास दिवस के रूप में मनाया जाता है,जिसे हॉस्टल डे भी कहते हैं । छात्रावास के बच्चों द्वारा ही रंगोली सहित अन्य साथ सजावट का कार्य स्यंम ही करते हैं। हॉस्टल प्रभारी अधीक्षका श्रीमती पुष्पा मरकाम व कर्मचारियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की
कामना की । हॉस्टल डे कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी सहित छात्र-छात्राओं के परिजन भी उपस्थित हुए। छात्र-छात्रओं की प्रतिभा देख परिजन व अधिकारी कर्मचारी खुश हुए । सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।
देखे वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन