Ghansyam Sharma / Wed, Sep 28, 2022 / Post views : 176
133 अधीक्षक लाईट टच कार्यशाला में हुए शामिल
कोंडागांव। पत्रिका लुक
विगत दिनों जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जिले के 133 छात्रावास अधीक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय लाईट टच कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर यूनिसेफ की ओर से मानस फाउण्डेशन की मनोवैज्ञानिक उन्नत्ति अरोरा ने बताया कि जिले में जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहयोग से संचालित संवेदना कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में संचालित सभी छात्रावासों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चूंकि ये बच्चें कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं कक्षा के होते हैं इस दौरान बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है एवं बच्चों को विभिन्न समस्याओं का सामना छात्रावास में बिना माता-पिता के करना होता है। ऐसे में उनका मानसिक रूप से सबल होना आवश्यक है। इसके लिए जिले के 133 अधीक्षकों के साथ लाइट टच कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस अवसर पर अधीक्षकों को बच्चों से व्यवहार एवं उनके मानसिक स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच के साथ उनमें मानसिक परेशानियों के लक्षण तथा उनकी पहचान के साथ डिप्रेशन एवं घबराहट पहचानने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही उन्हें मानसिक अवसादों से बचाने हेतु आवश्यक खेलों एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी के साथ खेलने में बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन