Ghansyam Sharma / Tue, Mar 21, 2023 / Post views : 137
कांति नाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिलाई धुएं से मुक्ति, 63 केंद्र होंगे धुएं से मुक्त
कांकेर। पत्रिका लुक
अंतागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों की सहायिकाओं को अब लकड़ी से चूल्हा जलाकर बच्चों के लिए भोजन बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्षेत्र के लगभग 63 आंगनबाड़ी केंद्रों में चरणबद्व तरीके से गैस चूल्हे का इंतजाम किया जा रहा है, जिस पर अब सहायिकाएं बच्चों के लिए आसानी से भोजन बना सकेंगी।
हिमोड़ा, गोडरी, कलेपरस, ताड़ोकी, सरंडी, एडानार, भैसासुर, सुरेवाही, भैसगांव, अमोडी, जेठेगांव के लगभग 63 आंगनबाड़ी केंद्रों में एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति नाग के द्वारा किया गया। श्रीमती कांति नाग ने परियोजना अंतागढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए दो गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगूलेटर, पाईप का वितरण व नजदीक के एलपीजी गैस एजेंसी का कार्ड भी उपलब्ध कराया गया है।
श्रीमती नाग का कहना है कई आंगनबाड़ी कर्मियो ने उन्होंने अपनी पीड़ा से अवगत कराया था जहां लकड़ी से जलने वाले चूल्हे पर भोजन तैयार करने में सहायिकाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गैस चूल्हा मिलने के बाद अब इन आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकतार्ओं को खासतौर पर बारिश के दिनों में होने वाली दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही बारिश के दिनों में गीली लकड़ियों को चूल्हे में जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही अब केंद्र में धुएं से किसी को परेशानी होगी। सिलेंडर मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं में खुशी की लहर भी साफ तौर पर देखी जा रही है।अपनी खुशी जाहिर करते हुए छिंदभाट की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहा, उन्हें और आंगबाड़ी केंद्र के बच्चों को धुएं की परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी। शासन की इस पहल से बच्चों को सुपोषण बनाने में भी बहुत मदद मिलेगी। कलेपरस-2 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का कहना है सालों बाद चूल्हे से आजादी मिली है। सहायिका को अब चूल्हा फूंकने की जरूरत नहीं होगी और न ही उन्हें लकड़ी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत होगी ।नवागढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जया सिंहा का कहना है अब केंद्र में हितग्राही महिलाओं के लिए भोजन या नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। गैस सिलेंडर और चूल्हा मिलने से जल्द ही नाश्ता और भोजन भी तैयार हो जाएगा। समय की बचत होगी, तो बच्चों की पढ़ाई पर भी ज्यादा ध्यान दिया जाएगा । वही उपस्थित मुकेश ठक्कर, जयंत पनिग्राही, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, बाबा नाग, कैलाश साहू, परियोजना अधिकारी परते, दिनेश जयसवाल, सुपरवाइजर,विभिन्न केंद्रों के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एव बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन