Ghansyam Sharma / Sat, Aug 26, 2023 / Post views : 166
कांकेर। पत्रिका लुक (आशीष परिहार)
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोतवाली थानांतर्गत संजय नगर निवासी 25 वर्षीय अलिशा बानो पति शाहिल खान ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी वर्ष 2016 मे सामाजिक रिति रिवाज के साथ प्रेमनगर कोडागांव मे हुई है। पति शाहिल खान शादी के बाद से छोटी छोटी बातो को लेकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट करते रहता है। चार से पांच वर्षो से पति के साथ संजय नगर में किराया के मकान रही हैं, पहले भी मेरे साथ पारिवारिक बातो को लेकर लड़ाई झगड़ा कर मारपीट किया था और दोपहर करीबन 12 बजे पारिवारिक बातो को लेकर आरोपी शाहिल खान गाली गलौच करने लगा, मना करने पर जान मारने कि धमकी देते हुए हाथ से मुक्का से मारपीट करते हुए गला को दबा दिया था, जिससे मेरे गला, पीठ मे दर्द हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन