Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा |

: सड़कों पर दिखे मवेशी तो सीधे आयुक्त और सीएमओ होंगे जिम्मेदार

Ghansyam Sharma / Tue, Jun 29, 2021 / Post views : 143

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़कों पर छुट्टा (खुला) घूमने वाले मवेशियों पर लगाम कसने के लिए कमर कस ली है। ऐसे मवेशियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों पर और शहरी क्षेत्रों में सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए सरकार इस वर्ष भी एक जुलाई से रोका-छेका अभियान शुरू करने जा रही है।

योजना का असर दिखे इसके लिए सीधे बड़े अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। शहरी क्षेत्रों में संबंधित नगरीय निकाय के आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। यानी लापरवाही पर सरकार सीधे इन्हीं पर कार्रवाई करेगी।

शहरी क्षेत्रों में रोक-छेका अभियान को सफल बनाने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों के प्रमुखों को विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किया है। विभाग के उप सचिव एचआर दुबे के अनुसार आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कोई भी मवेशी निकाय की सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर खुले में घुमते हुए नहीं पाए जाएं।

ऐसे पशुओं को काउ कैचर के माध्यम से गोठान में भेजा जाए। पशु मालिकों से नियमानुसार शुल्क व जुर्माना का भुगतान करने के बाद ही पशु को लौटाया जाए। शहरी क्षेत्रों में छुट्टा घूमने वाले मवेशियों पर नकेल कसने के लिए हर वार्ड में प्रभारी नियुक्त करने के लिए भी कहा गया है।

साथ ही एक जुलाई से पहले वार्डों का सर्वेक्षण कर वहां निवासरत पशु पालकों के नाम और पशुओं की जानकारी एकत्र करने के लिए भी कहा गया है। नगरीय प्रशासन विभाग से जारी आदेश में निगम प्रमुखों से यह भी कहा गया है कि रोका-छेका अभियान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अत: निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

पशुपालकों से लिए जाएंगे संकल्प पत्र

शहरी क्षेत्रों में पशुपालन करने वालों से हस्ताक्षरयुक्त संकल्प पत्र भी लिया जाएगा। इसमें उनसे यह लिखवाया जाएगा कि वे अपने पशुओं को खुला नहीं छोड़ेंगे। संकल्पपत्र के साथ पशुओं का रिकार्ड भी वार्ड कार्यालयों में रखा जाएगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement