Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा |

: पिछले छह माह में कोई बीमारी न हुई हो, तभी कर सकेंगे हजयात्रा

Ghansyam Sharma / Sun, May 30, 2021 / Post views : 183

Share:

रायपुर। इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए वही यात्री हज यात्रा पर जा सकने में सक्षम माने जाएंगे, जिन्हें पिछले छह महीने में कोई बीमारी नहीं हुई हो। यदि गत छह महीने में किसी भी तरह की बीमारी होने पर अस्पताल में एडमिट हुए होंगे तो भी हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। अपने पूरी तरह से स्वस्थ होने और कोरोना महामारी की वैक्सीन लगा चुकने की संपूर्ण जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर देनी होगी।

कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी देना होगा

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन ने बताया कि सउदी अरब के द्वारा जारी नियमों के तहत अब जो भी यात्री हज यात्रा पर जाएंगे, उनके स्वास्थ्य की संपूर्ण जानकारी केंद्रीय हज कमेटी के वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि हज 2021 के लिए सउदी हुकुमत द्वारा निर्धारित की गई उम्र के मापदंड अनुसार आवेदन करने के लिए पात्र आवेदकों को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को हज कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

स्वस्थ होने के प्रमाण स्वरूप यह दर्शाना होगा कि वे अस्पताल में एडमिट नहीं हुए। साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगवा चुके हैं। वैक्सीन का नाम और उसका सर्टिफिकेट भी अपलोड करना होगा। इसके साथ ही विगत 6 माह में किसी भी बीमारी से हास्पिटल में दाखिला न होने संबंधी जानकारी देनी होगी। कोविड संक्रमण काल को दृष्टिगत रखते हुए हज 2021 के लिए प्रस्थान करने की सहमति देनी होगी। उक्त सारी जाकारी ऑनलाइन के माध्यम से जल्द से जल्द जमा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बुजुर्ग नहीं जा सकेंगे

सउदी अरब सरकार ने हजयात्रा करने के लिए इस साल आयु सीमा 18 से 60 साल निर्धारित कर दी है। 60 साल से ज्यादा के बुजुर्ग हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। अब तक नियमों के तहत तीन साल तक प्रतीक्षा सूची में रहने वाले बुजुर्गों को हजयात्रा पर जाने के लिए प्राथमिकता सूची में शामिल किया जाता था। इस साल बुजुर्गों को यह लाभ नहीं मिल पाएगा।

छत्तीसगढ़ हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी मेमन ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई द्वारा आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से वांछित सूचना दी जा चुकी है। जिन्हें सूचना प्राप्त नहीं हुई है, ऐसे आवेदक जल्द से जल्द राज्य हज कमेटी कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in में ऑनलाइन हेल्थ वेरीफिकेशन कराएं और वांछित दस्तावेज अपलोड करें। जिससे हज 2021 के लिए सउदी हुकुमत से प्राप्त होने वाले निर्देशानुसार कार्यवाही समय सीमा में पूरी की जा सके।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement