Ghansyam Sharma / Mon, May 3, 2021 / Post views : 157
जशपुर,3 मई 2021। ज़िले के डूमरकोना में मिर्ची खेत में फसल की रखवाली करते एक किशोर समेत तीन की मौत हो गई। ये तीनों ही मिर्ची के खेत में मौजूद थे और आकाशीय बिजली इन पर ही गिर गई।
क़रीब ढाई से पौने तीन बजे के बीच हुए इस हादसे में मौक़े पर ही तीनों की मौत हो गई।गाज गिरने से शरीर नब्बे फ़ीसदी जल गया था।
मृतकों में दो सगे भाई हैं जिनके नाम प्रदीप और कपेंद्र हैं जबकि एक अन्य युवक का नाम नंदलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन