Ghansyam Sharma / Thu, May 8, 2025 / Post views : 174
रायपुर। पत्रिका लुक
सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा पूरे प्रदेश में जारी है। इसी कड़ी में आज उनका हेलीकॉप्टर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सुदूरवर्ती गांव माथमौर में उतरा। यह गांव मध्यप्रदेश की सीमा से लगा हुआ आदिवासी बहुल क्षेत्र है।
हेलीकॉप्टर की गूंज सुनते ही गांववाले दौड़कर मौके पर पहुँच गए। जब उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने बीच देखा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरे गांव में उत्साह का माहौल बन गया और लोगों ने "सीएम जिंदाबाद" के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री साय ने भी बिना किसी औपचारिकता के सीधे ग्रामीणों के बीच बैठकर संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएँ सुनीं, योजनाओं की जानकारी ली और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की हकीकत को जमीन पर परखा।
सीएम साय ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे ही औचक निरीक्षणों के जरिए सुशासन सुनिश्चित किया जाएगा।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री इतनी सादगी और आत्मीयता से उनके बीच सीधे आकर संवाद कर रहा है। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन