Ghansyam Sharma / Mon, Nov 22, 2021 / Post views : 144
कोंडागांव। जिला मुख्यालय कोंडागांव के कांग्रेस भवन में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष झुमूक दीवान, शिल्पा देवांगन प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी, देव चंद मातलाम अध्यक्ष जिला पंचायत कोंडागांव की उपस्थिति में कोंडागांव प्रभारी यशवर्धन राव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की अकर्मण्यता और मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण देश की जनता महंगाई से परेशान और बदहाल बताया, मोदी के सत्ता में आने के बाद रोजमर्रा सामानों की कीमत दोगुनी हो गई, महंगाई देश की जनता पर मोदी सरकार प्रायोजित आपदा है।
इससे साबित होता है मोदी और उनकी सरकार की प्राथमिकता में गांव गरीब किसान मजदूर आमआदमी ही नहीं, मोदी सरकार ने आम आदमी को राहत देने के लिए कभी कोई योजना नहीं बनाया सरकार ने चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए योजना बना उसका क्रियान्वयन किया। देश में बिकने वाली दालें और खाद्य तेल का 70% हिस्सेदारी सिर्फ एक ही उद्योगपति घराने अंडानी का है ,देश में उत्पादित कोयले का अधिकांश एकाद्यार प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर अंडानी का है, महंगाई बढ़ने के जो पांच महत्वपूर्ण कारण है जो सीधे-सीधे मोदी सरकार के आर्थिक को प्रबंध से बने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन