Ghansyam Sharma / Tue, Jul 11, 2023 / Post views : 164
कलेक्टर ने की खरीफ बुआई की समीक्षा
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर दीपक सोनी ने खरीफ बुआई की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को किसानों के साथ सतत संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा कर उनका समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि विभाग के जिला कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से खेती-किसानी की गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान बीज के भण्डारण और उठाव, बुआई, रोपाई की समीक्षा भी की। उन्होंने किसानों की समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कृषि विभाग के साथ ही राजस्व विभाग द्वारा भी आंकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने खेती किसानी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए विशेष रणनीति के साथ कार्य किए जाने की बात कही। उन्होंने अल्पावधि के धान, लघु धान्य, मक्का, दलहन फसलों के लिए भी किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में उप संचालक कृषि डीपी तांडे, एसएसडीओ आनंद नेताम सहित अन्य कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन