Ghansyam Sharma / Wed, Oct 13, 2021 / Post views : 147
कोंडागांव। 11अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मातृत्व एवं शिशु अस्पताल कोंडागाँव विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ,उक्त अवसर पर भ्रूण के लिंग निर्धारण कानूनी अपराध ,एकपेंडिट एक्ट , बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ की जानकारी छात्राओं को दी गई, कार्यक्रम में नवीन भारत वर्ष के निर्माण में बेटियो की योगदान और उपलब्धियों पर प्रमुखता से चर्चा किया गया। 
उक्त कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता में पेंटिंग,निबंध लेखन, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोंडागाँव डॉ टी आर कुँवर तथा सुश्री टी.फ्रांसिस प्रिंसिपल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल रहे,कार्यक्रम का संचालन डॉ कल्पना राठौर स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा डीपीएम सोनल ध्रुव ने किया, इस मौके पर सीविल सर्जन जिला अस्पताल कोंडागाँव डॉ संजय बसाक , बीएमओ कोंडागाँव डॉ सूरज सिंह राठौर जिला अस्पताल के चिकित्सक तथा अन्य स्टाफ के साथ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तथा शासकीय नर्सिंग कालेज कोंडागाँव के छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन