Ghansyam Sharma / Mon, Apr 4, 2022 / Post views : 169
कोंडागांव पत्रिका लुक।
धर्म नगरी कोंडागांव में श्रीराम मानस मंडल कोंडागांव के तत्वाधान में कोंडागांव नगर में दिनांक 5 से 13 मई तक भव्य राम कथा का आयोजन किया जाना है। उक्त रामकथा आयोजन के प्रचार-प्रसार की शुरुआत शनिवार को राम मंदिर से पूजा अर्चना के बाद राम रथ यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान श्रीराम मानस मंडल के सदस्यों सहित नगरवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे और राम रथ यात्रा नगर के मुख्य मार्ग सहित विभिन्न गलियों में निकाली जाकर कुमकुम चावल के साथ आमंत्रण पत्र देकर रामकथा श्रवण हेतु भक्तों को श्रीराम मानस मंडल कोंडागांव के सदस्यों द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन