Ghansyam Sharma / Sat, Jan 14, 2023 / Post views : 147
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नक्सल उन्मूलन के लिए तैनात अर्धसैनिक बल नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के कार्य भी कर रहे।
इसी कड़ी में भाटपाल क्षेत्र के आदिवासी युवाओं को मैसूर कर्नाटक भ्रमण के लिए आइटीबीपी 41 वी बटालियन द्वारा भेजा गया ।नेहरू युवा केंद्र कांकेर ने आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत नारायणपुर जिले के भाटपाल क्षेत्र से 10 युवक-युवतियों का चयन कर शनिवार को मैसूर कर्नाटक भ्रमण के लिए रवाना किया।इस दौरान बीसी सरकार द्वितीय कमान अधिकारी 41 वी बटालियन ने कहा भ्रमण के लिए चयनित सभी युवाओं को भारत सरकार के आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों के लिए जारी विकासशील नीतियों के बारे में बताया तथा मैसूर भ्रमण में जाने वाले युवाओं को कामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन