Ghansyam Sharma / Tue, May 6, 2025 / Post views : 161
कलेक्टर जनदर्शन में किसानों ने सौंपा ज्ञापन
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी ब्लॉक के छह किसान सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे और ट्रांसफार्मर में विद्युत आपूर्ति चालू न होने की शिकायत की। किसानों ने आरोप लगाया कि खेतों में एक वर्ष पूर्व विद्युत पोल, तार और ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था, लेकिन अब तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। किसानों का कहना है कि वे कई बार विश्रामपुरी (बड़ेराजपुर) स्थित बिजली कार्यालय जाकर अनुरोध कर चुके हैं, मगर विभागीय अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। किसानों ने विश्रामपुरी के जूनियर इंजीनियर (JEE) रामलाल प्रजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विद्युत आपूर्ति चालू करने के एवज में 13 लाख रुपये की मांग की। जेईई ने कथित रूप से कहा, "तेरह लाख रुपये दोगे तो कल ही बिजली चालू करवा दूंगा।" इतनी बड़ी राशि की मांग से किसान परेशान और हताश हैं।
खेती-किसानी पर पड़ा असर
किसानों ने बताया कि बिजली की अनुपलब्धता के कारण सिंचाई कार्य ठप हैं, जिससे उनकी फसलें सूख रही हैं और आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर में बिजली चालू की जाए, ताकि खेती का कार्य सुचारु रूप से चल सके।
किसानों ने न्याय की लगाई गुहार
ज्ञापन सौंपने के दौरान अमरु राम , लच्छू राम,पंचू राम, सहित अन्य किसानों ने एक स्वर में प्रशासन से गुहार लगाई कि लापरवाही अधिकारियो के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें जल्द बिजली सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
सोत्र kisanokegyapn anusar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन