Ghansyam Sharma / Thu, May 25, 2023 / Post views : 179
भ्रष्ट्राचार का खुलासा हो सकता है कोण्डागांव CMHO कार्यालय का ,जानकारी देने से बच रहे CHMO
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी कोण्डागांव में करोड़ो का घोटाला का मामला विधानसभा में संतराम नेताम ने उठाया था और तत्कालीन अधिकारी पर कार्रवाही की मांग की गई थी। इतना बड़ा भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में उठने के बाद भी कोण्डागांव CMHO कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी पर कोई असर नहीं है। भ्रष्ट्राचार का ऐसा ही एक ओर मामला कोण्डागांव के मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य कार्यलय से सामने आ सकता हैं। लेकिन CMHO कार्यालय में जनसूचना अधिकारी डॉ.आरके सिंह हैं और पदेन अपीलीय अधिकारी भी आरके सिंह ही है मतलब दो पद में इस व्यक्ति होने के करण जानकरी देने में आनाकानी किया जा रहा।
आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया
आईटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि CMHO कार्यालय कोण्डागांव में सूचना का अधिकार के लिए 21 फरवरी 2023 को सामान खरीदी की जानकारी मांगी गई थी। सूचना का अधिकार एक्ट के अनुसार 30 दिवस में जनसूचना अधिकारी द्वारा समय सीमा में जानकारी नहीं दी गई, जिस पर आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा प्रथम अपीलीय अधिकारी CMHO कोण्डागांव को अपील किया गया था। जिस पर अपील की सुनवाई करते हुए निःशुल्क जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया है, पर एक माह होने को हैं लेकिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी कार्यालय से जानकारी अब तक नहीं दी गई हैं। ऐसा इस लिए क्योकि दो पद पर एक व्यक्ति का होना।
आरटीआई कार्यकर्ता के अनुसार एक्ट के अनुसार जानकारी दे देनी चाहिए थी लेकिन जानकारी नहीं देने का कारण स्पस्ट नजर आ रहा है कि उक्त खरीदी कार्य मे भ्रष्ट्राचार हुआ होगा शायद, इस लिए जानकारी उपलब्ध कराने में विभाग का पसीना छूट रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता ने आगे बताया कि पदेन अपीलीय अधिकारी CHMO डॉ.आरके सिंह द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाने के कारण अब छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग को द्वितीय अपील करेंगे, साथ ही सूचना का अधिकार अधिनियम के एक्ट का उल्लंघन करने वाले जनसूचना अधिकारी व पदेन प्रथम अपीलीय अधिकरी के सर्विस बुक में एक्ट उल्लंघन व छतिपूर्ती राशि अंकित करते हुए निशुल्क जानकारी की मांग करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन