Ghansyam Sharma / Sat, May 22, 2021 / Post views : 144
सुकमा। नक्सलियों के कोन्टा एरिया कमेटी द्वारा पर्चा जारी कर पुलिस पर झूठे आरोपों में आम ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेलों में बंद करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने पर्चे में केन्द्र राज्य सरकारों के नेतृत्व में नक्सली उन्मूलन के नाम पर विगत 15 दिनों में सुकमा जिले के कोन्टा एरिया कमेटी के अंतर्गत कई गांवों में पुलिस द्वारा हमला कर ग्रामीणों को गिरफ्तार कर बेदम पिटाई कर झूठे केसों में जेल में डालने का पुलिस द्वारा एक मई से पंद्रह मई तक अलग-अलग गांवों में हमला कर भय का माहौल पैदा किया गया है।
नक्सली पर्चे में किस गांव से कितनी गिरफ्तारी की गई है, उसके आंकड़ा के अनुसार ग्राम बोदा गुब्बाल के 10 लेंड्रा के 05 कुर्तीपारा के 03 पेन्टा के 03 चिंतागुफा के इक्कीसरेगडग़ट्टा के 02 एलाड़मडग़ु के 33 अरलमपल्ली के 37 तोयापारा के 03 और तोलनई के 05 सहित दस से बारह गांवों पर पुलिस हमला कर लोगों को कैम्प ले जाकर कुछ लोगों को करंट के झटके देने के साथ पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। वहीं पर्चे में लिखा गया है की जो भी इसाई धर्म अपनाने से इनकार करता है उनकी पुलिस से पिटाई करवाकर गिरफ्तार करवाया जाता है। वहीं नक्सलियों ने मुखबिरी करने वालों को मौत की सजा देने की चेतावनी दी गई है।
सुकमा एसपी कन्हैया लाल ध्रुव ने नक्सलियों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिले में अलग-अलग इलाकों में नक्सल घटनाओं में शामिल नक्सलियों पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की गई है, जबकि निर्दोष लोगों के साथ किसी भी तरह की मारपीट नहीं की गई है, जिले में लगातार घटनाओं में शामिल नक्सलियों की धरपकड़ तेज की गई है, आगे भी नक्सलियों की गिरफ्तारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन