Ghansyam Sharma / Sun, Jul 17, 2022 / Post views : 146
कोंडागांव पत्रिका लुक।
स्कूटी में चलकर लोगों को दिल जीतने वाले छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा शनिवार को केशकाल के टाटामारी पहुचे जहा केशकाल नगर पंचायत के अध्यक्ष रोशन जमीर खान एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कुलदीप जुनेजा ने प्रतिनिधि को बताया कि हम दोस्तों के साथ घूमने निकले हुए और हमने टाटामारी के खूबसूरती के बारे में बहुत कुछ सुना है।

इसलिये हमने टाटामारी में विश्राम करने के लिए टाटामारी को चयनित किया है एवं मै अपने मित्र संतराम नेताम से मिलने आया हूं। आपकी टाटामारी वाकई बहुत खूबसूरत है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सगीर कुरैशी , कमलेश ठाकुर ,ज्ञानदास मीडिया प्रभारी छगेंद्र सिन्हा ,श्रीपाल कटारिया, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष रवि गोयल, प्रभु साहू,निज सहायकअमरनाथ राना, प्रशासनिक व्यवस्था में एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, तहसीलदार आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे ।
सूत्र-C. उपाध्याय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन