Ghansyam Sharma / Sun, Apr 23, 2023 / Post views : 165
विधायक कार्यालय के समक्ष किया गया भव्य स्वागत
जगदलपुर। पत्रिका लुक (विनय कुमार दत्ता)
नगर निगम क्षेत्र के विजय वार्ड स्थित ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में भगवान शंकर, माता पार्वती व गणेशजी के वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दोपहर बाद शंकर जी की बारात ने नगर भ्रमण किया, जिसका स्वागत विधायक कार्यालय के समक्ष संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने किया।
उन्होने रथ पर सवार शिव- पार्वती का आशीर्वाद लेकर बारात का स्वागत किया। बारातियों को शीतल पेय व रस का पान विधायक ने करवाया। इस दौरान विधायक श्री जैन के साथ अनिल बवेजा, होरी मंडल, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, कमलेश पाठक, सुरेन्द्र झा, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, सायमा अशरफ, धर्मेंद्र चौहान, गौरव आयंगर, तुषाल काले, अभय सिंह, मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन