Ghansyam Sharma / Tue, Mar 30, 2021 / Post views : 173
रायपुर। होली पर शराब की बिक्री आम दिनों की तुलना में अधिक होती है। रंगोत्सव के दौरान शौकीनों के जमकर जाम छलकाया और तीन दिनों में 25 करोड़ रुपये से अधिक की शराब गटक गए। बिक्री में जोरदार इजाफा होने से आबकारी विभाग का राजस्व भी बढ़ा है। शराब दुकानों में तीन दिनों तक अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा शनिवार को भीड़ रही है। होली के दिन शराब दुकानें बंद हैं, इसलिए लोगों ने पहले ही इंतजाम कर लिया था।
फर्जी पोस्टर वायरल होने से उमड़ी थी भीड़
दो दिन पहले एक पोस्टर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें 28 और 29 मार्च को शराब दुकान बंद रहेगी की सूचना थी। पोस्टर तेजी से वायरल हुआ और 27 मार्च को सबसे ज्यादा दुकानों में भीड़ देखने को मिली। हालांकि 28 मार्च को ज्यादा भीड़ नहीं देखने को मिली।
बियर की सबसे ज्यादा डिमांड
आबकारी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिनों में पिछने दिनों के मुकाबले प्रति दिन तीन गुना शराब की ब्रिकी हुई। अंग्रेजी, देसी की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसके बाद बीयर की मांग रही। लोगों ने जरूरत के हिसाब से खरीदा भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन