Ghansyam Sharma / Sun, Apr 23, 2023 / Post views : 165
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
खेत में गिरे मक्का पौधो की यह तस्वीर ग्राम पंचायत ढोढ़रा के खेत की है। ढोढ़रा निवासी राजूराम नाग ने बताया लगभग 5 एकड़ 40 डिसमिल खेत में मक्का फसल लगाया था। जिसमें से तकरीबन 2 एकड़ की फसल पूरी तरह जमीन पर गिरकर नस्ट हो रही है।जिसके लिए जिला सहकारी बैंक से लगभग 70 हजार रुपये का केसीसी लोन भी लिया है,फसल से लगभग 3 लाख रुपये तक होने की उम्मीद थी, खेत में ड्रिप लगाने से लेकर अभी तक लगभग 2 लाख का खर्च आया है। लोन पटाने की चिंता सता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन