Ghansyam Sharma / Fri, Jun 18, 2021 / Post views : 155
जशपुर। जिले में हाथी कहर बरपा रहा है. इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं. जंगल के पेड़ पर चढ़कर दंतैल हाथी के साथ जान की बाजी लगाकर खिलवाड़ करते एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो नारायणपुर वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है. यहां के स्थानीय सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें स्थानीय भाषा का उपयोग भी किया जा रहा है. जब इसे लेकर हमने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह नारायणपुर क्षेत्र के पास धान मंडी बोड़ालाता की है.
राज्य के कई जिलों में गजराजों का आतंक बना हुआ है. इस साल लगभग 20 लोगों की जान हाथी के हमले से जा चुकी है. ऐसे में जंगल के अंदर हाथी से खिलवाड़ करना जानलेवा हो सकता है. वन विभाग जंगल मे हाथियों की लगातार मॉनिटरिंग तो कर रही है और जानकारी भी दे रही है कि नारायणपुर वनपरिक्षेत्र में 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. लेकिन ग्रामीण हाथियों से खिलवाड़ कर रहे है और उनको परेशान कर रहे. ग्रामीणों पर वनविभाग कोई रोक नहीं लगा रही है.
इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई सहमा हुआ है. आखिर ये कोई खतरे से कम नहीं हांलाकि इस संबंध में हमने वन विभाग से भी बात की जिसके बाद कुनकुरी रेंज के रेंजर होता ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए जानकारी लेने की बात कही.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन