Ghansyam Sharma / Thu, Sep 21, 2023 / Post views : 175
कवर्धा । पत्रिका लुक
नेहरू युवा केंद्र, कवर्धा में पुनीराम यादव राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्लांक बोड़ला के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन शिवशक्ति युवा मंडल मोतिनपुर के युवाओं के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओ द्वारा हाथ में तिरंगा और कलस लेकर गांव में घूमकर भारत माता का जयगान गाते हुए लोगो के घर से कलस में चावल इकठ्ठा कर देश के प्रतिभक्ति भावना को जागृत किया गया। इसके साथ ही पंच प्रण का शपथ दिलाया गया और सभी को इस शपथ का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर शिवशक्ति युवा मंडल के सदस्य अध्यक्ष होलीराज पटेल, महेश पटेल, नीलेश पटेल, अनिल पटेल, अखिलेश यादव, कमलेश यादव, लाल दास पटेल, वीरेंद्र पटेल, नितेश, अन्य युवा ग्रामीण जन उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन