Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणामों को बेहतर करने के उद्देश्य से सम्पन्न हुआ 'मिशन 95 +' कार्यशाला

Ghansyam Sharma / Sat, Sep 2, 2023 / Post views : 167

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सत्र 2023-24 की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणामों को बेहतर करने के उद्देश्य से 'मिशन 95 +' का आयोजन स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा में किया गया। 'मिशन 95+' की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिले में भौतिकी जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, रसायन, वाणिज्य अर्थशास्त्र और कृषि संकाय के विषय विशेषज्ञों की टीम गठित की गई। प्रत्येक टीम में 10 विषय विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने 'मिशन 95 +' के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिले में अध्ययनरत छात्रों के शतप्रतिशत परीक्षा परिणामों के साथ ही अधिक से अधिक बच्चों को मेरिट में लाना है। मिशन 95 + के अंतर्गत प्रत्येक विषय के विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा समिति प्रमुख का चुनाव किया जायेगा एवं आने वाले समय में समिति प्रमुख के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन में समिति के सारे सदस्य कार्य करेंगे। 08 सितम्बर को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जागकोटपारा में समिति प्रमुख के साथ विषय विशेषज्ञों की एक बैठक सम्पन्न होगी। जिसमें विषय विशेषज्ञ ब्लू प्रिंट पिछले तीन वर्षों के बोर्ड के प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी प्रादर्श प्रश्न पत्रों के साथ उपस्थित होंगे। विषय विशेषज्ञ समिति प्रमुख द्वारा उनको आबंटित यूनिट पर ही पूरी तरह फोकस करेंगे एवं ब्लू प्रिंट के आधार उस यूनिट से पूछे जाने वाले सम्भावित प्रश्नों की सूची तथा प्रश्नों के आदर्श उत्तर का निर्माण करेंगे। विषय विशेषज्ञ द्वारा हस्तलिखित प्रश्न एवं आदर्श उत्तर का पीडीएफ तैयार कर समिति प्रमुख को ई मेल अथवा व्हाटसएप के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। समिति प्रमुख द्वारा विषय विशेषज्ञों से प्राप्त प्रश्न- उत्तर जिले के समस्त विषय शिक्षकों को साझा किया जायेगा। विषय शिक्षकों का दायित्व होगा कि परीक्षा तिथि के पूर्व बच्चों को उन प्रश्नों का रिविजन करवा देंगे। उन्हें उन प्रश्नों के उत्तर समझा देंगे निर्धारित परीक्षा तिथि को परीक्षा के आधे घंटे पूर्व ब्लू प्रिंट के अनुरूप निर्धारित अंको के आधार पर समिति प्रमुख द्वारा 20 अंकों के प्रश्न विषय शिक्षकों को व्हाटसेप के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। 20 अंक के प्रश्नों को हल करने के लिए निर्धारित समय 45 मिनट होगा। परीक्षा के लिए निर्धारित समय के उपरांत अधिकतम दो घंटे के अंदर विषय शिक्षक द्वारा उत्तर की चेकिंग कर विद्यार्थी द्वारा प्राप्तांकों को गूगल शीट में इंट्री करना होगा। गूगल लिंक पृथक के उपलब्ध कराया जायेगा।
जिला स्तर पर गठित टीम के द्वारा विद्यार्थियों के प्राप्तांकों का विश्लेषण कर पूरे जिले में सभी विषय में 95+ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा। इस प्रकार लगातार तीन यूनिट टेस्ट में सभी विषयों में 95+ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार कर उन विद्यार्थियों को अतिरिक्त मार्गदर्शन देने की व्यवस्था की जायेगी, जिससे बच्चे मेरिट में अपना स्थान बना सकें। ज्ञात हो कि बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवी में सत्र 2023 में 86.95 प्रतिशत परिणाम के साथा राज्य में कोंडागांव जिले का 07 वा स्थान रहा जबकि 12 वीं की परक्षा में 84.55 प्रतिशत के साथ कोण्डागांव जिले का 13 वा स्थान रहा। जिले से कोई भी विद्यार्थी मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफल नहीं हो पाया जबकि जिले में कक्षा दसवीं में 95.17 प्रतिशत एवं कक्षा बारहवीं में 92.60 प्रतिशत अंक विद्यार्थियों ने अर्जित किया । उम्मीद किया जा रहा है. कि यदि 'मिशन 95+' कार्ययोजना सफल होती है तो अगले वर्ष जिले के परीक्षा परिणामों में निश्चित ही इजाफा होगा साथ ही बच्चे मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब हो सकेंगे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement