Ghansyam Sharma / Fri, Feb 16, 2024 / Post views : 176
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ट्रेक्टर में सवार होकर नगर की दुकाने बन्द करते रहे
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित भारत बंद का कोंडागांव में आंशिक असर रहा, नगर की अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को संचालकों ने बंद रखा,बंद से परिवहन सेवाएं बाधित नहीं हुई, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष झुमुक दीवान के नेतृत्व में कांग्रेसी भारत बंद का समर्थन करते सुबह से ही नगर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने ट निकले,इस अवसर पर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने मोदी सरकार पर वायदे से मुकरने
का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों द्वारा उठाई जा रही मांग जायज है, अन्नदाता हमारे देश के किसान आज केंद्र की मोदी सरकार के छल का शिकार हो रही है 2014 में चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में किसानों की आय दुगुनी करने,पहली केबिनेट में किसानों का कर्ज माफ करने ,किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य देने जैसे वादे किए थे लेकिन सरकार में आते ही वो अपने वादों से मुकर गई। कांग्रेस पार्टी देश के अन्नदाताओं के साथ उनके वाजिब मांगो को लेकर हमेशा साथ थी और साथ रहेगी।इसलिए कांग्रेस पार्टी ने आज के भारत बन्द का समर्थन किया। प्रदेश कार्य सदस्य कैलाश पोयाम,तरुण गोलछा,जे पी यादव,वर्षा यादव,गीतेश गांधी,सकुर खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन