Ghansyam Sharma / Tue, Sep 5, 2023 / Post views : 180
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ग्राम पंचायत कुधूर में लोक निर्माण विभाग द्वारा कुधूर से तुमड़ीवाल मार्ग में भंवरडीह नदी पर करोड़ों की लागत से पुल एवं पहुंच मार्ग का शिलान्यांस 21 अगस्त 2023 सोमवार को क्षेत्रीय विधायक चंदन कश्यप करने पहुंचे थे, इसी दौरान ग्राम पंचायत कुधुर के ग्रामीण आक्रोशित होते दिखे। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक चंदन कश्यप को कहां की पुराने काम का तो पैसा मिला नही ओर नए काम का शिलान्यास कर रहे ऐसे में कैसे चलेगा, पहले पुराने निर्माण कार्यो का पैसा दिलाओ। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि विधायक ने ग्रामीणों का आक्रोश का सामना करना पड़ा, इससे पहले भी एक विधयाक महोदय का ऑडियो वायरल हुआ था जिसमे पानी टँकी को लेकर विधयाक ने ग्रामीणों से ही पैसा मांगते रहे, ग्राम पंचायत कुधुर के लोगों ने विधायक को कार्य मे लगे लोगों ने सूची दी। जिस पर विधायक ने कहा कि पैसा सरकार घर मे लाकर नही देगी पंचायत जाना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है की कई दफा पंचायत के चक्कर काट चुके हैं फिर भी पैसा नहीं मिला है। फिर विधायक ने भरोसा दिलाया कि पैसा मिल जाएगा। एक तरफ नारायणपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी में आपस मे खींचतान तो देखी जा रह है वही ग्रामीणों के साथ भी ऐसा व्यवहार विधायक का रहना कही 2023 विधानसभा चुनाव में भारी नहीं पढ़ जाए। खेर यह तो आने वाला समय ही तय करेगा। ऐसे ही बहुत सारे किसे विधायक महोदय के सामने आ रहे हैं, ऐसे में आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में विधायक महोदय को भारी न पड़ जाए।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन