Ghansyam Sharma / Sat, Jul 31, 2021 / Post views : 188
नवापारा राजिम। 15वें वित्त योजना अंतर्गत नगर पालिका गोबरा नवापारा के विभिन्ना वार्डों में लगभग 50 लाख के सीसी रोड, सीसी नाली एवं पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 के मध्य स्थित संतोषी मंदिर भवन के पास क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू के कर कमलों से संपन्ना हुआ। उपस्थित वार्ड के नागरिकों को इस अवसर पर निर्माण कार्यों की बधाई देते हुए विधायक ने इस बात का विश्वास दिलाया कि आपके द्वारा लगातार हमें अभनपुर विधानसभा में काम करने का अवसर मिला है। क्षेत्र के सबसे बड़े व्यापारिक नगर गोबरा नवापारा में भी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सभी वार्डों में आम जनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए लगातार नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त पार्षद गण विकास के कार्यों में लगे हुए हैं। इसअवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी एवं वार्ड पार्षद लोकिन अर्जुन साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत ब्लाक, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सभापति गण श्रीमती संध्या राव, हेमंत साहनी, श्रीमती लोकिन साहू, रूमेश्वरी देवांगन, श्रीमती स्वर्ण जीत कौर, शाहिद रजा, मेघनाथ साहू, राजा चावला, फागूराम देवांगन, अहमद रिजवी, विजय भाई, शेखर साहू, निर्माण यादव, विक्रम भोई रोशन साहू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन