Ghansyam Sharma / Fri, Apr 21, 2023 / Post views : 158
जगदलपुर। पत्रिका लुक ( विनय कुमार दत्ता)
गुरुवार दोपहर को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन को जैसे ही यह सूचना मिली कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के तीन बच्चों की नगरनार में तालाब में डूबने से मौत हो गई है, वे तुरंत ही महारानी अस्पताल पहुंच गए। श्री जैन विधायक कार्यालय में सुबह से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्या व मांग सुन रहे थे। दोपहर लगभग 2.30 बजे उन्हें इस तीन बच्चों की तालाब में डूबने की दुखद घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार के लोगों से चर्चा की साथ ही पीड़ित परिजनों को ढाँढ़स बंधाया।
इस दौरान वही कलेक्टर चंदन कुमार भी महारानी अस्पताल पहुंचे थे और घटना की जानकारी ली साथ ही परिवार के लोगो को ढांढस बंधाया।
श्री जैन ने कलेक्टर से परिजनों को आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही । साथ ही अंतिम संस्कार में विधयाक शामिल हुए साथ ही कंधा दिया। इस दौरान नगरनार सरपंच लैखन बघेल, जलंधर बघेल, जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, पार्षदद्वय सूर्या पाणि व दयाराम कश्यप, कमलसाय तथा अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन