Ghansyam Sharma / Mon, Aug 28, 2023 / Post views : 162
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सावन के आखरी सोमवार में शिव भक्त केशकाल ब्लॉक में गोब्राहीन में स्थित प्राचीन शिवलिंग पर अभिषेख करने कावरियों का दल अल सुबह से नगर में पहुंचने लगे ,जहा प्रत्येक नगर के चौक चौराहों में जलपान गरम पानी की व्यवस्था लोगो ने किया , वही केशकाल नगर के बस स्टैंड में केशकाल विधानसभा के विधायक सन्तराम नेताम ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ नगर के ह्रदय स्थल बस स्टेंड पहुँच सिंगऋषि सिहावा से जल लेकर पहुंचे कावरियों का भव्य स्वागत आतिशबाजी के साथ किया। जिसके बाद सभी पहुँचे कावरियों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था
की गई साथ ही एक-एक कावरियों को विधायक ने अपने हाथों से वितरण किया , जिसके बाद कावरियों का दल बोल बम के जयकारे लगाते नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुए शिव के पॉवन धाम गोब्राहीन जा रहे हैं । कावरियों ने कतार बध्द होकर शिवलिंग में जल अभिषेख किया जाएगा। ग्राम गोब्राहीन के जनप्रतिनिधियों व समितियों द्वरा कावरियों हेतु भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई है। केशकाल विधायक सन्तराम नेताम सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों के द्वारा कावरियों का भव्य स्वागत किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन