Ghansyam Sharma / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 169
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( सरला यादव)
भारत सरकार की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा 25 सितंबर 2025 को बाढ़ से निपटने हेतु जिला स्तर पर बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। यह अभ्यास ग्राम बम्हनी एवं केशकाल नगर पंचायत में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
कलेक्टर, नूपुर राशि पन्ना के नेतृत्व में बम्हनी के लिए प्रभारी अधिकारी (इंसिडेंट कमांडर) अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अजय उरांव, एसडीएम केशकाल आकांक्षा नायक, केशकाल में ऑब्जर्वर अधिकारी कमल सिंह मीना (डिप्टी कमांडेंट बटालियन CRPF), बम्हनी में ऑब्जर्वर कौशलेन्द्र देव पटेल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), नोडल अधिकारी किशोर शर्मा (डिप्टी कलेक्टर), लखेश्वर यादव (डिप्टी कलेक्टर) और तहसीलदार मनोज रावटे के नेतृत्व में यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
इस अभ्यास में पुलिस विभाग, जिला सेनानी, स्वास्थ्य विभाग, जिला आपदा मोचन प्रबंधन बल, रेड क्रॉस सोसाइटी सहित अन्य संगठनों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य बाढ़, तूफान, भूकंप, सुखा, भूस्खलन, महामारी आदि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने हेतु आपातकालीन योजना तैयार करना और जनजागरूकता बढ़ाना था।
विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम बम्हनी में जवाई मुंडा तालाब पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया, जिसमें काल्पनिक पीड़ित को बचाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गई। इस माँक ड्रिल में जिला आपदा मोचन बल ने प्रमुख भूमिका निभाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी, स्वास्थ्य अधिकारी/सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रेम मंडावी, डिप्टी कलेक्टर लखेश्वर यादव एवं किशोर शर्मा, तहसीलदार मनोज राउत और नायब तहसीलदार विजय सिंह के मार्गदर्शन में यह अभ्यास सम्पन्न हुआ। डॉ. रिंकू मरकाम, ग्रामीण चिकित्सा सहायक कृष्ण कुमार पटेल, स्टाफ नर्स एवं ग्रामीण जन भी इसमें शामिल थे।
विकासखंड केशकाल के पुराना तहसील में भी एक माँक ड्रिल आयोजित किया गया, जिसमें पीड़ित व्यक्ति को बचाव दल द्वारा तुरंत रेस्क्यू कर वहीं चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गई। इस अभ्यास में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. बिसेन, एसडीएम आकांक्षा नायक, तहसीलदार विजय मिश्रा, डॉ. देवेंद्र दादोरिया एवं डॉ. अभिषेक सहित स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण जन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन