Ghansyam Sharma / Fri, Sep 24, 2021 / Post views : 171
कोंडागांव। छोटे बच्चों,उनकी माताओं और सम्पूर्ण समाज में शिक्षा का अलख जगाने के उद्देश्य से उनके बौद्धिक और शैक्षिक स्तर में विकास के लिए प्रथम व समग्र शिक्षा द्वारा संचालित "अंगना मा शिक्षा" कार्यक्रम राज्य स्तर पर बहुत जोर-शोर से चल रही है। जिला मुख्यालय कोंडागांव के विकासखण्ड कोंडागांव के प्राथमिक शाला हरदीपारा,संकुल केंद्र -बाखरा में संकुल स्तरीय अंगना मा शिक्षा व कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम के तहत् संकुल अंतर्गत आने वाले समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत अच्छी तैयारी की गई थी, संकुल के समस्त शालाग्रामों से आए माताओं का भी भरपूर समर्थन मिला। उपस्थित बच्चों, माताओं और पालकों को अंगना मा शिक्षा का उद्देश्य और कार्यविधि गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया,माताओं के लिए दिया बुझाओ, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ खेल रखा गया था।इसके साथ साथ कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी जिसमें समस्त प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं द्वारा मॉडल तैयार किया गया था।

प्राथमिक प्रथम स्थान प्रा.शाला डोंगरीपारा, द्वितीय स्थान प्रा शाला हरदी पारा, माध्यमिक प्रथम स्थान उ.प्रा.शाला राजागांव, द्वितीय स्थान उ.प्रा.शाला बाखरा ने प्राप्त किया ,स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्राथमिक शालाओं के बच्चों के लिए चित्रकला और माध्यमिक व हाई स्कूल के बच्चों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता कर बच्चों को प्रथम द्वितीय पुरस्कृत किया गया, रीडिंग कैंपेन में बच्चों और उपस्थित माताओं द्वारा कहानी पुस्तक, बाल पत्रिका ,जीवनी पुस्तिका, अखबार का वाचन किया गया व उनके उत्साह हेतु सम्मानित किया गया , हस्तलिपि में प्राथमिक और माध्यमिक के बच्चों को अपने पसंदीदा टॉपिक पर लेखन करना था जिसमे प्रथम द्वितीय से पुरस्कृत किया गया,सुपोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा व्यंजन निर्माण कर प्रदर्शनी लगाया गया था जिसमें तीनो पंचायत की आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रथम द्वितीय तृतीय से पुरस्कृत किया गया, प्रतिवर्ष की भांति संकुल स्तर पर बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों और शालाओं को शिक्षक दिवस पर्व के तहत् सम्मानित किया गया।प्राथमिक स्तर से विमला भारती, भारती ठाकुर, बजरंग पोयाम (प्र.अध्यापक), माध्य. स्तर से गेंद लाल पोयाम, शंकर लाल बोध(प्र. अध्यापक) व उत्कृष्ठ शाला के लिए प्राथमिक शाला राजा गांव को शील्ड व साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। संकुल के प्रत्येक शाला में कार्यरत महिला स्वसहायता समूह के अध्यक्ष और सचिव को शासकीय योजना मध्यान्ह भोजन के संचालन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,भागीदारी हेतु उन्हें साड़ी और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों और माताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ व उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य घुड़न पोयाम, भुनेश्वरी बघेल सरपंच बाखरा, सोनसु नेताम सरपंच कुकाड़ गारकापाल, शामबती नेताम सरपंच राजागांव व तीनो पंचायत के उप सरपंच, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी इरशाद अंसारी, अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम के जिला टीम से डीआरजी जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र ठाकुर, डीआरजी भारती ठाकुर, और पांच बीआरजी वंदना मरकाम,प्रेमलता ठाकुर,अमरीका मरकाम, दीपक देव,तुलसी देवांगन,आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रुकमणी साहू, जनभागीदारी समिति के सदस्य, स्व सहायता समूह के सदस्य,संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, बच्चे उनके माताएं, पालक व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों, पालकों, ग्रामीणों और अतिथियों के लिए शाला ग्राम के ग्रामीणों और शिक्षकों की तरफ से भोजन व्यवस्था भी किया गया था। यह कार्यक्रम संकुल समन्वयक राजू राम दीवान और नरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन