Ghansyam Sharma / Fri, Dec 29, 2023 / Post views : 159
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
निकाय क्षेत्र या नगर पालिका कोण्डागांव अंतर्गत खबर सड़को का डामरीकरण कर मरम्मत कार्य 26 दिसंबर से शुरू किया गया हैं। इस निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारी के लापरवाही के चलते ठेकेदार गुणवत्ताहीन कार्य को अंजाम दे रहे हैं। दरअसल कोण्डागांव नगर के विभिन्न वार्ड में डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ हैं। इसी के तहत वार्ड नंबर 13 बांधपारा में कॉलेज के सामने नेशनल हाईवे 30 से लेकर बांधपारा पहुंच 700 मीटर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में गुणवत्ता की कमी की गुणवत्ता शिकायत प्राप्त हो रही है, लेकिन मौके पर जिम्मेदार नगर पालिका के अधिकारी नदारत नजर आ रहे हैं। मामला तूल पकड़ता दिख विभाग के अधिकारी मौके पर तो पहुंचे लेकिन गुणवत्ता पूर्ण कार्य को लेकर अब भी संदेह बना हुआ है। जानकारी अनुसार, कोण्डागांव नगर के विभिन्न वार्ड में सड़क मरम्मत की आवश्यकता आन पड़ी हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रपोजल बनाकर कार्य स्वीकृत करवाया जा चुका हैं। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सड़को का मरम्मत सह निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका हैं। इन्हीं कार्यों में से एक बांधपारा में कॉलेज के सामने एनएच 30 से 700 मीटर डमरीकरण के लिए मां दंतेश्वरी कंस्ट्रक्शन को ठेका दिया गया हैं। मां दंतेश्वरी कंस्ट्रक्शन के कार्य में गुणवत्ता को लेकर 27 दिसंबर को शिकायत प्राप्त हुई। इस संबंध में जब जिम्मेदार अधिकारी से चर्चा किया गया तो वे शासकीय कार्य से पालिका कार्यालय में होने कहने लगे।
700 मीटर के लिए 15 लाख रुपए की मिली स्वीकृति
नगर पालिका के निर्माण अनुविभागीय अधिकारी विजय कुमार मेहरा के अनुसार, बांधपारा वार्ड क्रमांक 13 में डामरीकरण के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति मिली हैं। इसके तहत 700 मीटर लंबा, 3.50 मीटर चौड़ा, 0.5 मोटे सड़क का निर्माण होना हैं।
जांच के बाद होगा कारवाही, निर्माण कार्य में गुणवत्ता के निर्देश
इस मामले में साइड इंचार्ज सब इंजीनियर गिरजा शंकर परतें निर्माण कार्य से नदारद मिले। उनसे मोबाइल में संपर्क करने से वे मौके पर पहुंच शासकीय कार्य से ऑफिस में होना बताए। वहीं गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, ठेकेदार द्वारा प्लांट से डामर मिक्स करके लाया जा रहा हैं, इसके गुणवत्ता की जांच करवाई जायेगी। गुणवत्ता पूर्ण नहीं होने से भुगतान रोक दिया जाएगा। गुणवत्ता को लेकर के सब इंजीनियर ने साइड में किसी भी तरह के सर्टिफाइड दस्तावेज नहीं होने की बात कहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन