Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: नक्सलियों का दावा-हमारे कब्जे में कोबरा का लापता जवान, बेटी ने की मार्मिक अपील

Ghansyam Sharma / Tue, Apr 6, 2021 / Post views : 156

Share:

बीजापुर, सुकमा। बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद रविवार को 22 जवानों के शहादत की पुष्टि की गई थी। इनमें से 21 जवानों के पार्थिव शरीर को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़स्थ्ाल से हेलीकाप्टर की मदद से ससम्मान उठा लिया था। वहीं सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के एक जवान राकेश्वर सिंह मनहास लापता थे। सोमवार को नक्सलियों ने स्थानीय पत्रकारों को सूचना दी कि लापता जवान उनके कब्जे में है। साथ ही उन्होंने जवान को नुकसान न पहुंचाने की बात भी कही है। सूत्रों के मुताबिक जवान को मुठभेड़ स्थल से थोड़ी दूर एक गांव में रखा गया है। इस बीच जवान की पत्नी मीनू ने नक्सलियों से अपने पति को रिहा करने की अपील की है। जवान राकेश्वर कोथियन जम्मू कश्मीर निवासी हैं। मुठभेड़ के बाद से उन्हें लापता बताया जा रहा था। सोमवार को नक्सलियों ने सुकमा जिले के कुछ पत्रकारों को फोन पर संपर्क कर बताया कि लापता जवान उनके कब्जे में है। उन्होंने कहा कि जवान पूरी तरह सुरक्षित है और उसे जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों से यह भी अपील की है कि वे आपरेशन प्रहार में शामिल न हों।

गांव में देखा गया जवान : सूत्रों की मानें तो राकेश्वर के पास गोली खत्म हो गई और वह पहाड़ी के पास छिप गया था। फायरिंग रुकने पर वह रास्ता भटक गए और नक्सलियों के चंगुल में फंस गए थे।

'बेटी की भावुक अपील, पापा को छोड़ दो'

'मेरे पापा को छोड़ दो...। पापा कब आओगे...।' नक्सली हमले में लापता जम्मू के जवान राकेश्वर सिंह की बेटी की भावुकता अपील हर किसी की आंखें नम कर रही हैं। घर में बदहवास स्वजन राकेश्वर सिंह की वापसी की दुआएं कर रहे हैं। चाचा की गोद में बैठ नन्ही बच्ची का भावुकता भरा वीडियो पूरे तेजी से वायरल हो रहा है। बच्ची अपनी मां मीनू चिब से बारबार पूछ रही है कि पापा कब आएंगे। बेटी के इस सवाल पर मां की आंखें भर आ रही हैं।

मीनू ने कहा कि उनके पति ने शुक्रवार को आखिरी बार फोन किया था कि वह आपरेशन पर जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अब मैं आप सभी से शनिवार को बात करूंगा। इसके बाद उनसे बात नहीं हुई। हमें समाचारों के माध्यम से पता चला कि वह नक्सलियों के कब्जे में हैं। मैं छत्तीसगढ़ सरकार व केंद्र सरकार से अपील करना चाहूंगी कि उनके पति की रिहाई कराई जाए। राकेश्वर सिंह के स्वजन को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस मसले पर जरूर हस्तक्षेप करेंगे। लापता जवान के चचेरे भाई विक्की ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ से किसी स्थानीय पत्रकार ने फोन कर बताया कि राकेश्वर सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि पत्रकार ने दावा किया कि उसकी नक्सलियों से बात हुई है और उनका कहना है कि वह राकेश्वर को रिहा कर देंगे। अगर पत्रकार का दावा सही है तो हमारा सरकार से आग्रह है कि राकेश्वर को छुड़ाने के जल्द प्रयास किए जाएं।

आहट होते ही दरवाजे की ओर दौड़ पड़ती है मां : दरवाजे पर आहट होते ही मां दौड़कर बाहर आ जाती है कि उसके बेटे की खबर लेकर कोई आया है, लेकिन चेहरे पर फिर आशा भरी उदासी छा जाती है। वह चिंतित है कि उसके लाडले के बारे में अब तक कोई खबर नहीं मिली है। उसके बेटे ने फोन कर चार अप्रैल को छुट्टी पर घर आने वादा किया था। सुकमा जिले में नक्सली हमले के दौरान लापता हुआ सीआरपीएफ का जवान राकेश्वर जम्मू के बरनाई इलाके के रहने वाले हैं। उनके स्वजन जम्मू जिले में ही पाकिस्तानी सीमा से सटे खौड़ इलाके के गांव पंगाली के रहने वाले हैं। कुछ वर्ष पहले जम्मू के बरनाई क्षेत्र में बस गए हैं।

मां से किया है घर आने का वादा

छह महीने पहले जब वह छुट्टी पर आए थे तो उन्होंने अपनी मां व पत्नी से वादा किया था कि वह जल्द छुट्टी लेकर फिर घर आएंगे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने बताया था कि वह चार अप्रैल को घर आएंगे। परिवार के सभी लोग खुश थे कि वह घर आने वाले हैं, लेकिन अब ऐन वक्त पर पता चला कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के दौरान वह लापता हो गए हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement