Ghansyam Sharma / Wed, Nov 5, 2025 / Post views : 195
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक लता उसेंडी, नीलकंठ टेकाम तथा कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रयास से जिले की विद्युत क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
4 नवम्बर को विश्रामपुरी 33/11 केवी उपकेंद्र के 3.15 एमवीए ट्रांसफॉर्मर को अपग्रेड कर 5 एमवीए क्षमता में परिवर्तित किया गया है। इससे विशेषकर ग्रामीण और कृषि उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसी प्रकार माकड़ी, बीजापुर, किबाई बालेंगा, गिरोला और बोरगांव उपकेंद्रों में भी ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन की स्वीकृति मिल चुकी है।
इसके अलावा रांधना, बड़े डोंगर और फरसगांव उपकेंद्रों के विभिन्न फीडरों की क्षमता वृद्धि हेतु भी मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर जिले में ओवरलोड और लो वोल्टेज की समस्या समाप्त होगी। यह कदम कोण्डागांव की विद्युत प्रणाली को मजबूत बनाते हुए औद्योगिक और कृषि विकास को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन