Ghansyam Sharma / Tue, Jan 31, 2023 / Post views : 227
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। पत्रिका लुक
जिले में नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर बीसी एक्का, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह एवं आनंद रूप तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना परिचय देते हुए नए कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर श्रीमती महोबिया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का अवलोकन किया। उन्होने अपर कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टरों के बैठक कक्षों सहित अरपा सभा कक्ष, वीसी रूम, जिला निर्वाचन शाखा, भू-अभिलेख, नाजिर, वित्त, डीएमएफ, अधीक्षक, आवक-जावक आदि शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त की।
सूत्र-cg pro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन