Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: खबरें गरियाबंद की...

Ghansyam Sharma / Wed, Apr 14, 2021 / Post views : 157

Share:

लॉकडाउन के पहले दिन ही असर दिखने लगा

0 जिले में 13 से 23 अप्रैल तक लगा है लॉकडाउन
0 बिना कारण घर से निकलने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई जिले की सीमाएं सील

गरियाबंद । जिले में लॉक डाउन का असर साफ देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन पर प्रशासन की कड़ी नजर है। पुलिस प्रशासन लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। गौरतलब है कि जिला गरियाबंद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चैन को तोडऩे के लिए 13 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 23 अप्रेल सुबह 06 बजे तक संपूर्ण जिले को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। और धारा 144 लगाई गई है । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी निलेश क्षीरसागर ने जारी आदेश में कहा है कि केवल अतिआवश्यक सेवा के लिए ही अनुमति लेकर बाहर निकला जा सकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अपने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। नवापारा राजिम के पुल से लेकर देवभोग के खुटगांव तक चेक पोस्ट से निगरानी की जा रही है । ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का असर साफ दिख रहा है। वही पुलिस पेट्रोलिंग के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है। ज्ञात है कि जिले में लॉकडाउन को गंभीरता से पालन करने के निर्देश आम लोगों को दिया गया है। गरियाबंद तिरंगा चौक ,छुरा ,मैनपुर ,देवभोग राजिम और फिंगेश्वर में लॉकडाउन का असर आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है । जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात है। कलेक्टर ने राजस्व और पुलिस विभाग को समन्वय कर लॉकडाउन पालन कराने के लिए निर्देशित किया है। वहीं आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि लॉकडाउन का अनिवार्य रूप से पालन करें और कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चैन को तोडऩे में अपनी सहभागिता निभाएं ।

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष,दूरभाष नम्बर-07706-241288 जारी

कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाई गई है। उक्त नियंत्रण कक्ष संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक-01 में संचालित है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07706-241288 है। नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी जिला शिक्षा मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर होंगे। चन्द्राकर का मोबाईल नम्बर 94242-18499 है। इसके अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष दूरभाष नम्बर 07706- 241970 तथा श्रमपदाधिकारी का हेल्प लाईन नम्बर 9754053988 व 9399313940 और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न के मोबाईल नम्बर 6267188170 में भी सम्पर्क किया जा सकता है। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में पालीवार कर्मचारियों की चौबीस घण्टे ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 से 17 अप्रैल तक प्रथम पाली समय सुबह 06 से 02 बजे तक शुभ्र भट्टाचार्य सहायक ग्रेड- 02 आदिवासी विकास गरियाबंद, ए.के एनेश्वरी सहायक ग्रेड-03 लोक निर्माण विभाग गरियाबंद व भक्तप्रहलाद कुर्रे भृत्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी गरियाबंद । द्वितीय पाली समय दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक दिवाकर कितानिया सहायक ग्रेड-03 पशु चिकित्सा विभाग गरियाबंद, डामेन्द्र कुंजाम सहाकय ग्रेड-03 कृषि विभाग गरियाबंद व मुकेश कुमार ध्रुव भृत्य जल संसाधन विभाग गरियाबंद। तृतीय पाली समय रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक दीपक गिलहरे सहायक ग्रेड-03 महिला एवं बाल विकास गरियाबंद , नंदकिशोर बांधे सहायक ग्रेड-03 खेल विभाग गरियाबंद व भूपेन्द्र कुमार भृत्य आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार 18 अप्रैल से 23 अप्रैल 2021 तक प्रथम पाली समय सुबह 06 से 02 बजे तक युवराज ध्रुव सहायक ग्रेड-03 शिक्षा विभाग गरियाबंद, आकाश कुमार तिवारी सहायक ग्रेड-03 आबकारी विभाग गरियाबंद व आसकरण मिर्चे भृत्य जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग गरियाबंद। द्वितीय पाली समय दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक ईश्वर यादव सहायक ग्रेड-03 कृषि विभाग गरियाबंद,गजेन्द्र मारकंडे सहायक ग्रेड-03 ग्रामीण यांत्रिकी संभाग गरियाबंद व टीकमचंद साहू भृत्य जिला मिशन समन्वयक शिक्षा विभाग गरियाबंद। तृतीय पाली समय रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक बलदेव यदु सहायक ग्रेड-03 ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग गरियाबंद, दशरथ दीवान सहायक ग्रेड-03 एकीकृत आदिम जाति विकास विभाग गरियाबंद व रिखीराम ध्रुव भृत्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गरियाबंद की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कर्मचारियों को लोगों को दूरभाष में प्राप्त संदेश को नोडल अधिकारी एवं संबंधित विभाग को अवगत कराने व की गई कार्यवाही को पंजी में इंद्राज करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही ड्यूटी अवधि समाप्त होने पर दूसरे पहर के कर्मचारी को पंजी को कार्यभार सौंप कर ही कक्ष छोडऩे निर्देशित किया गया है।

बीते देर रात गरियाबंद, नवागढ़ परिक्षेत्र में हाथियों ने मचाया फिर उत्पात

जल रहे आग से घर जला
गरियाबंद। जिले में हाथियो का उत्पात कम ही नही हो रहा है ,ये ओडि़सा के जंगली हाथी गरियाबंद और धमतरी जिले में अपना पैठ जमाए हुए है जो कभी गरियाबंद जिले के जंगल मे तबाही मचाते है तो कभी धमतरी के जंगल मे निकल जाते है । वही ये हाथियों दल बीते सोमवार देर रात फिर गरियाबंद और नवागढ़ परिक्षेत्र के सीमा पर बसे गाँव हसौदा खुटगाव और खुर्सीपार में अपना उत्पात मचाए जिससे ग्राम खुर्सीपार निवासी हल्लु राम गोंड का मकान जो खेत मे बना है वो जल गया।वही हल्लूराम ने आग लगने का कारण बताए कि घर के चूल्हा में आग जल रहा था उसी बीच देर रात हाथी घर द्वारा घर के सामने बने झोपड़ी को तोड़ दिया और झोपड़ी के ऊपर का खदर नीचे गिरा और आग पुरी तरह से घर में फैल गया जिससे घर मे रखे धान ,कपड़ा एक हजार रुपया चावल और दैनिक उपयोग के सामान के साथ वही लगे बोर मशीन भी पूरी तरह से जलकर राख हो गया ,हाथी वहां मौजूद थे जिसके चलते हम आग को बुझाने की कोशिश नही किये ।

कोरोना संक्रमितों के मदद के लिए नपा अध्यक्ष गफ्फु ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

गरियाबंद। नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित और होम आइसोलेशन किए गए मरीजों की सहायता के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया हैं। जिसमें संपर्क करके संक्रमित मरीज अपनी समस्या और आवश्यकता से पालिका जनप्रतिनिधियों को अवगत करा सकते हैं। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बताया कि जिले एवं नगर में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। ऐेसे समय में नगर के कोरोना वायरस से संक्रमित और होम आइसोलेशन किए गए मरीजों को दवाई, राशन से लेकर दैनिक उपयोग के कई चीजों आवश्यकता होती है, जिसके लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए ऐेसे मरीजों की सहायता के लिए एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है जो कि 9329127662 हैं, इसमे नगरवासी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पालिका के सभी जनप्रतिनिधि और कर्मचारी 24 घंटे उनकी सेवा के लिए समर्पित और तत्पर है। नगर अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा कहीं भी सैनिटाइजर की भी आवश्यकता हो तो वह भी इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पालिका की टीम तत्काल पहुंचेगी।

लोगों को जागरूक करने निकाली गई बाइक रैली

गरियाबंद । गरियाबंद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है जो एक गम्भीर बात है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पूर्ण लाकडाउन किया गया है । फिर कुछ लोग इस बात संक्रमण को गंभीरता से नही ले रहे है और बेवजह बिना मास्क के घर से निकल रहे है जबकि ऐसे लोगो को गरियाबंद राजस्व पुलिस और नगरपालिका प्रशासन द्वारा रोककर समझाइश भी दिया जा रहा है और थोडा सख्ती दिखाते हुए चालान भी काटा जा रहा है । उसी संक्रमन से सावधान रहने की अपील को लेकर आज गरियाबंद एस डी एम भूपेंद्र साहू तहसीलदार ओ पी वर्मा थाना प्रभारी देववती दरियो और नगरपालिका सी एम ओ संध्या वर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई जो नगर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए गली मोहल्ले से गुजरी और बिनावजह घूम रहे लोगो को घर मे रहने सुरक्षित रहने की समझाइश दिए । और इस गम्भीर बीमारी से बचने की अपील किया गया ।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement